करदाताओं के लिए बड़ी सुविधा:-शनिवार–रविवार अवकाश में भी खुले रहेंगे नगर निगम के कैश काउंटर
करदाताओं के लिए बड़ी सुविधा:-शनिवार–रविवार अवकाश में भी खुले रहेंगे नगर निगम के कैश काउंटर
कटनी।। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार शनिवार और रविवार जैसे अवकाश दिवसों में भी नगर निगम सहित जोन कार्यालय के कैश काउंटर खुले रहेंगे। ताकि नागरिक आसानी से अपना बकाया कर जमा कर सकें। इस व्यवस्था से करदाताओं को दफ्तर खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे छुट्टी के दिनों में भी अपना बकाया कर आसानी से जमा कर सकेंगे निगमायुक्त सुश्री परिहार ने सभी करदाताओं, शासकीय विभागों और संस्थाओं के प्रमुखों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ लेते हुए समय पर अपना कर जमा करें और शहर के विकास में सहयोग दें।