अधिवक्ता कक्ष में शेड निर्माण होगा अध्यक्ष मुकेश दुबे ने भूमिपूजन किया 

0

जीपीएम/ गौरेला (मो शाकिब खान) जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड परिसर में निर्मित अधिवक्ता कक्ष में शेड निर्माण नहीं हुआ है जिस कारण से कक्ष में बारिश का पानी, धूप आती है, जो कि परेशानी का प्रमुख कारण है।

उक्त समस्या को दूर करने के लिए अधिवक्ता संघ ने नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे से मांग की जिसे गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए आज विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सम्माननीय अध्यक्ष श्री अतुल तिवारी जी, पवन त्रिपाठी जी, पार्षद गण श्री आयुष सोनी जी,मनोज विश्वकर्मा जी कुलदीप सिंह धीरज जी, असलम भाई, अनुपम गुप्ता जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गुलाब अग्रवाल जी, कृष्ण विनोद सोनी जी, आशीष तिवारी जी,अशोक सोनी जी अनिल अग्रवाल जी शर्मा जी, पंकज नगाइच जी, शिरीष दुबे जी, प्रदीप राजपूत जी, सुजीत श्रीवास जी एवं अधिवक्ता संघ के सभी सम्माननीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed