घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है, लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कमर्शियल गैस की सप्लाई कंपनी ऊपर से ही बंद रखी है।
मो शाकिब खान
जीपीएम/गौरेला – ईरान इजरायल युद्ध के बीच संपूर्ण भारत में पेट्रोल डीजल रसोई गैस को लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति निर्मित हो रही, भारत सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू कर बताया है कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस की जमाखोरी कालाबाजारी नहीं की जाएगी इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में नगर गौरेला में कुछ उपभोक्ताओं ने सिलेंडर न मिलने की बात कही थी जिसको लेकर आज हाल ए हलचल संवाददाता स्वयं गैस एजेंसी सियाराम इंडेन के संचालक से मुलाकात कर सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर पूछताछ की जिसमें संचालक ने बताया कि सिलेंडर की आपूर्ति मांग के आधार पर नियमित की जा रही है, शासन के अनुसार 25 दिनों में दूसरे सिलेंडर को रिफील कराने का आदेश दिया गया है पहले 21 दिन में होता, नयी एडवाइजरी जारी होने के आधार पर हमारी एजेंसी सिलेंडर वितरण कर रही।
संवाददाता ने एजेंसी में मौजूद उपभोक्ताओं से परेशानी को लेकर बात की तो सभी उपभोक्ता संतुष्टि पूर्ण जवाब दिए कि वो अपने सिलेंडर लेने आए हैं उनको कोई दिक्कत नहीं हो रही है।