कलेक्टर ने निर्माणाधीन महतारी सदन, पीएम आवास, सीएलएफ भवन एवं नव निर्मित पीडीएस गोदाम का किया निरीक्षण

0

मो शाकिब खान 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतो के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन महतारी सदन, पीएम आवास, सीएलएफ भवन एवं नव निर्मित पीडीएस गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पतगवां में 30 लाख रुयपे की लागत से बन रहे महतारी सदन का अवलोकन कर गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरुप महिलाओं की रचनात्मक गतिविधियों और आर्थिक उन्नति के केन्द्र के रुप में महतारी सदनो का निर्माण किया जा रहा है। महतारी सदन एक व्यवस्थित बुनियादी ढ़ाचा है, जिसमें एक कार्यालय कक्ष, बड़ा बैठक हॉल, उत्पादों के भंडाढ़ और विक्रय के लिए अतिरिक्त कमरा और आधुनिक रसोई घर तथा महिला एवं पुरुष प्रसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत गिरारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही लक्ष्मी सागर के निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया। यह आवास डोर लेवल तक बन चुका है। कलेक्टर ने हितग्राही से चर्चा की और शीध्रता से आवास पूर्ण करने कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत कोटमी में निर्माणाधीन सामुदायिक संकुल संगठन (सीएलएफ) भवन का अवलोकन किया और संबंधित निर्माण ऐजेंसी को एक माह के भीतर पुटटी, पुताई, लाईटिंग आदि का कार्य कर भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायत नवागांव में नव निर्मित पीडीएस गोदाम का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री बीएल सिहस्रे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed