थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 1 अप्रेल तक खुला रहेगा पोर्टल

0

मो शाकिब खान

गौरेला पेंड्रा मरवाही,13 मार्च 2026/सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट ूूूwww.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अपै्रल 2026 तक खुली है। विज्ञापन अग्निवीर पुरुष जनरल, तकनीकी, लिपिक-स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (10वीं उत्तीर्ण), ट्रेडमैन (8वीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क 250 रुपये तथा बैंक द्वारा निर्धारित शुल्क देय होगा। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 से 10 जून तक होने की संभावना है। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed