पेंड्रा रोड (PND) रेलवे स्टेशन पर पोर्च निर्माण के चलते मुख्य द्वार अस्थाई रूप से बंद, यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
(मोहम्मद शाकिब खान चीफ रिपोर्टर)
*गौरेला(जीपीएम)* 14 मार्च 2026 :
यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए, पेंड्रा रोड (PND) रेलवे स्टेशन पर नए पोर्च के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
*बंद होने की अवधि:* स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार 15 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक बंद रहेगा।
*वैकल्पिक व्यवस्था:* इस अवधि के दौरान यात्रियों के आवागमन के लिए स्टेशन भवन के बिलासपुर (BSP) छोर की ओर एक वैकल्पिक प्रवेश/निकास द्वार की व्यवस्था की गई है।
*रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे 15 मार्च से 31 मई तक स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित वैकल्पिक द्वार का ही उपयोग करें।*
*यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन खेद व्यक्त करता है और स्टेशन के विकास में आपके सहयोग की अपेक्षा करता है।*