जिला शिक्षा अधिकारी ने किया जिले के विभिन्न बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

0

मोहम्मद शाकिब खान 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने आज बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जिसके तहत् उन्होंने सबसे पहले धोबहर स्थित परीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया जहां पर परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया। इसके पश्चात् धनपुर के हाई स्कूल और माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया जहां पर कुल 24 बच्चों में केवल 9 बच्चे ही उपस्थित मिले। इसी प्रकार से एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मरवाही स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया एवं वहाँ के प्राचार्य एवं स्टाफ को चेतावनी देते हुए विद्यालय का संचालन ठीक से और व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मरवाही का औचक निरीक्षण किया गया।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा में पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्न पत्र वितरण का अवलोकन किया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए ताकि परीक्षा बेहतर और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed