ए आई सी सी के संगठन सृजन अभियान के तहत सूरजपुर प्रभारी मनोज गुप्ता ने ली बैठक

0

GPM – घनश्याम ठाकुर 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के प्रभारी के रूप में नियुक्ति के पश्चात मनोज गुप्ता सूरजपुर पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

 

मनोज गुप्ता ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने के लिए बूथ एवं मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी तथा शीघ्र ही प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

 

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर 17 तारीख को रायपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता को रायपुर पहुँचने का आमंत्रण दिया।

 

इस अवसर पर पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालान, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज साहू सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed