जिला शिक्षा अधिकारी 5 वीं बोर्ड परीक्षा के विभिन्न केन्द्रों का किया निरीक्षण*

0

मोहम्मद शाकिब खान चीफ रिपोर्टर गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 मार्च 2026/केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा के तहत 5 वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा आज से प्रारम्भ हो गया है। जिले में कक्षा 5वीं में दर्ज 5779 विद्यार्थींयों की परीक्षा के लिए 621 परीक्षा केन्द्र बनाया गए है।

सोमवार को पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विकासखंड गौरेला के मॉर्डन पब्लिक स्कूल, अग्रसेन शिशु मंदिर पेण्ड्रारोड, सेंट मेरी स्कूल एवं दया शंकर विद्या मंदिर गौरेला, नर्मदा पब्लिक स्कूल पेण्ड्रारोड, एवं विकासखंड पेंड्रा के कुंजन बाई चौकसे ,ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर पेण्ड्रा का निरीक्षण किया और केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा का संचालन नियमानुसार करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed