कोटमीखुर्द और सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मार्च 2026/ गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीखुर्द में और मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड में आमंत्रित किया गया है। दुकान संचालन हेतु संबंधित पंचायतों के स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *