पेंड्रा मुतावल्ली प्रभार व संपत्ति विवाद: हाईकोर्ट स्थगन के बाद नवनिर्वाचित मुतवल्ली मो. शहाबुद्दीन को एकतरफा प्रभार सौंपने का आदेश जारी

0

 

 

(मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददात, गौरेला)

 

दिनांक 20/03/2026

 

पेंड्रा (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही):

पेंड्रा में वक्फ संपत्तियों और उसके प्रभार को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से चल रहा गतिरोध अब बिलासपुर हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) पेंड्रारोड ने 18 मार्च 2026 को एक सख्त आदेश जारी करते हुए नवनिर्वाचित मुतवल्ली मो. शहाबुद्दीन को वक्फ के समस्त अभिलेख, खातों और संपत्तियों (नगद सहित) का एकतरफा प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।

 

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी और एसडीएम कार्यालय के आदेश के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को तत्कालीन मुतवल्ली मो. यूसुफ को यह आदेश दिया गया था कि वे 21 फरवरी 2026 तक नवनिर्वाचित मुतवल्ली मो. शहाबुद्दीन को वक्फ का पूरा प्रभार सौंप दें। हालांकि, तय सीमा तक मो. यूसुफ द्वारा प्रभार नहीं सौंपा गया।

प्रभार न मिलने पर एसडीएम पेंड्रारोड ने वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 68(4) का उपयोग करते हुए 26 फरवरी 2026 को मो. शहाबुद्दीन को एकतरफा प्रभार दिलाने का आदेश पारित किया था।

 

वक्फ बोर्ड ने लगाई थी रोक, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

मामले में नया मोड़ तब आया जब छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड (रायपुर) ने 26 फरवरी को ही एक आदेश जारी कर एसडीएम की कार्रवाई पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी।

इसके बाद यह विवाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (बिलासपुर) पहुंचा। 17 मार्च 2026 को मामले (WPC No- 1147 of 2026) की सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टे (स्थगन आदेश) के प्रभाव और संचालन को स्थगित कर दिया। साथ ही, कोर्ट ने एसडीएम पेंड्रारोड द्वारा 26 फरवरी को जारी किए गए ‘एकतरफा प्रभार’ वाले आदेश को यथावत रखने का फैसला सुनाया।

 

प्रशासन की अंतिम कार्रवाई

हाईकोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने के बाद, एसडीएम पेंड्रारोड ने 18 मार्च को अंतिम आदेश (क्रमांक/4596) जारी कर दिया है। वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 68(4) के तहत अब नवनिर्वाचित मुतवल्ली मो. शहाबुद्दीन को वक्फ की संपत्तियों और दस्तावेजों का एकतरफा प्रभार सौंपने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आदेश की प्रतिलिपि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को भी सूचनार्थ भेज दी गई है। सम्बंधित खबर का थंबनेल बनाए इमेज शाहबुद्दीन की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *