गौरेला नगर में निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों की नीलामी की प्रीमियम राशि जमा करने हेतु अंतिम अवसर 30 मार्च तक*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मार्च 2026/मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा नगर में निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों की नीलामी की प्रीमियम राशि जमा करने हेतु 30 मार्च शाम 5 तक अंतिम अवसर दिया गया है। इस अवधि तक बकाया प्रीमियम राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में शेष जमा राशि को राजसात करते हुए दुकानों का आबंटन निरस्त कर पुनः नीलामी की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक सूचना पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद गौरेला अन्तर्गत राधाकृष्ण मंदिर के सामने निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स भूतल 20 दुकाने 1 सितम्बर 2021 और प्रथमतल की 13 दुकाने 1 फरवरी 2022 को आबंटन हेतु नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी कराकर दुकान आबंटन की कार्यवाही की गयी। इसमें कुल 33 दुकानों में से 6 दुकानदारों के द्वारा उच्चतम बोली की राशि जमा किया गया है, शेष 27 दुकानदारों को नीलामी की प्रीमियम शेष राशि 50 प्रतिशत को जमा किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा 5 अक्टूबर 2023, 7 जनवरी 2026 और अंतिम नोटिस 2 फरवरी 2026 को जारी करने के बाद भी नीलामी की प्रीमियम बकायादारों के द्वारा निकाय कोष में राशि जमा नही कराया गया है। प्रीमियम राशि जमा किये जाने के लिये सार्वजनिक समाचार पत्रों के माध्यम से 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक अंतिम अवसर दिया जाता है, यदि इस समयावधि पश्चात जमा नही किये जाने की स्थिति में जमा राशि को राजसात करते हुए दुकानों का आबंटन निरस्त कर पुनः नीलामी की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *