सखी वन स्टाप सेंटर और महिला सशक्तिकरण केंद्र में भर्ती हेतु दावा आपत्ति 6 अप्रैल तक आमंत्रित

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग में मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी वन स्टाप सेंटर और महिला सशक्तिकरण केंद्र में संविदा के रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। सखी वन स्टॉप सेंटर के रिक्त पदों पर सेवा प्रदाताओं और महिला सशक्तिकरण केंद्र में जिला मिशन समन्वयक एवं जेंडर विशेषज्ञ के पद नियुक्ति के लिए दावा आपत्ति 6 अप्रैल 2026 समय सायं 5:30 बजे तक आमंत्रित है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाईट www.https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है। दावा आपत्ति हेतु आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार होंगे। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक के पास पेण्ड्रा, पिन कोड़ 495119 के पते पर स्वीकार किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed