राज्यव्यापी महापरीक्षा में जिले में 12 हजार से अधिक नवसाक्षर हुए शामिल*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 22 मार्च 2026/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में जिले 12 हजार से अधिक नवसाक्षर हुए शामिल हुए। जिले के तीनों विकासखण्डों के 92 संकुल में 166 ग्राम पंचायतों एवं तीन नगरीय निकायों के 384 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न कराई गई।

जिसमें 384 केन्द्राध्यक्ष तथा 515 पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए जिला एवं विकासखण्डों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालन किया गया। परीक्षा की सफल संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर माॅनिटरिंग दल द्वारा सतत् निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में परीक्षार्थियों के सुविधा के अनुसार नजदीक के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 384 परीक्षा केन्द्रों में 4 बजे तक 12 हजार 127 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड गौरेला के शा.प्रा.शा. सेमरा, प्रा.शा. जोगियापारा, प्रा.शा. धनगंवा एवं पेंड्रा विकासखंड के मा.शा. सरखोर,मा.शा. नवागांव ,मा. शा. झाबर एवं मरवाही विकासखंड के प्राथमिक शाला अंडी, प्राथमिक शाला धोबहर का निरीक्षण किया । जहां 86 वर्ष के श्री मोहनलाल गुप्ता, महिला श्रीमती लक्ष्मी सोनी 75 वर्ष, ओमवती 65 वर्ष, आकंलन परीक्षा दिलाई। जिनका उत्साहवर्धन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। जिला माॅनिटरिंग दल में श्री मुकेश कोरी-जिला नोडल अधिकारी, श्री संजय गुप्ता सहायक जिला नोडल, श्री बनवाली वासुदेव-प्राचार्य , श्रीमती उषा मित्रा, आलोक शुक्ला ब्लॉक नोडल द्वारा किया गया।

नवसाक्षरों द्वारा उत्साह पूर्वक महापरीक्षा अभियान में हिस्सा लिया गया। परीक्षार्थियों का स्वागत फूल-माला एवं गुलदस्ता के साथ टीका लगाकर स्वागत किया गया। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रुम भी बनाया गया जिससे पूरी परीक्षा की मानिटरिंग की गई, सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा, आर.एन. चन्द्रा, श्री एवं बी.आर.सी.सी. श्री संतोष सोनी, श्री अजय राय, श्री रामकुमार बघेल, ब्लाॅक नोडल अधिकारी, श्री आलोक शुक्ला श्री संजय टांडिया, श्री राकेश चौधरी एवं समस्त संकुल शैक्षिक समनव्यक तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं सहित स्वयंसेवी शिक्षकों डाइट के छात्राध्यापकों का अमूल्य योगदान रहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा के प्राचार्य श्री जेपी पुष्प एवं उनके स्टाफ के द्वारा भी परीक्षा केदो का अवलोकन किया गया। सफल परीक्षर्थियों का राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed