प्लेसमेंट कैंप में 27 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा सोमवार 23 मार्च को आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन पद के लिए 27 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। निजी कंपनी श्रमिन टेलेंट प्राईवेल लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था, इसके विरुध्द 27 आवेदक उपस्थित हो कर साक्षात्कार में भाग लिए। शेष पदों के लिए द्वितीय साक्षात्कार कंपनी द्वारा 15 दिवस के भीतर किया जाएगा।