12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की अफवाहों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 

0

ठाकुर घनश्याम सिंह जिला प्रमुख हाल ए हलचल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की अफवाहों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर 12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल ने 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अब कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि, परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। छात्रों से अपील की गई है कि वे नए निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। इस निर्णय के बाद हजारों विद्यार्थियों को एक बार फिर हिंदी विषय की परीक्षा देनी होगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती और सतर्कता के संकेत भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *