ग्राम पंचायत कोनकोना अंतर्गत तहसील परिसर में नव निर्मित वाहन स्टैंड एवं बरौदखार में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ*
फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर
तुमान ग्राम पंचायत कोनकोना अंतर्गत तहसील परिसर में नव निर्मित वाहन स्टैंड एवं बरौदखार में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने दोनों निर्माण कार्यों का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होता है और ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलता है। उन्होंने शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे, सरपंच अमिता नेपाल राज, सचिव कैलाश कंवर, रोजगार सहायक छतेश कंवर, उपसरपंच शत्रुहन धनुहार सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्रामीणों ने नए निर्माण कार्यों के लिए खुशी जाहिर की।