टीएल बैठक: लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मार्च 2026/साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जन शिकायतों और जन समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बताया कि राजस्व एवं आप्दा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए तीन चरणों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। पहला चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा चरण 4 मई से 28 मई और तीसरा चरण 1 जून से 15 जून तक आयोजित होगा। इसका उददेश्य मुख्य रुप से अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख त्रटि सुधार, किसान किताब अद्यतिकरण, भू-अर्जन संबंधि प्रकरणों, आरबीसी छह-चार के तहत प्राप्त आवेदनों आदि विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण करना है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को शैडयूल के अनुसार राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने, मुनादी कराकर राजस्व पखवाड़े की जानकारी देने और निर्धारित प्रपत्र में जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का शिविरों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र एवं आधार अपडेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने छूटे हुए सभी लोगों का आयुषमान कार्ड बनाने, छूटे हुए सभी किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन कराने, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी पेंशन हितग्राहियों का ई- केवाईसी और शतप्रतिशत पेंशन भुगतान डीबीटी के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा पर अमल से संबंधित प्रस्ताव और आकांक्षी ब्लाक गौरेला में नवाचार एवं अन्य विकास गतिविधियों से संबंधित प्रस्ताव भेजने और जनगणना 2027 की तैयारी के तहत भवनों का नम्बरिंग एवं सूची करण तथा प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की नियुक्ति करने और प्रगणकों के प्रशिक्षण के लिए योजना बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आकांक्षी ब्लाक गौरेला में पीएमजनमन योजना के तहत स्वीकृत अप्रारंभ 12 आवासों को शीध्र प्रारंभ कराने, हैण्ड पम्पों की मरम्मत एवं संधारण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार एवं रेडी टू इट की आपूर्ति, रोजगार-स्वरोजगार से संबंधित ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करने, पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना में प्रगति लाने, श्रम विभाग की योनजाओ ंका व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र हितग्राहियों को लाभन्वित करने आदि के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अविनाश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल एवं एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।