15वें वित्त आयोग की राशि का अनियमित आहरण-भुगतान के संबंध में वस्तु स्थिति*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मार्च 2026/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 15वें वित्त आयोग मद की राशि का अनियमित आहरण एवं भुगतान के संबंध में श्री शिवनाथ बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला एवं श्रीमती गायत्री राठौर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला द्वारा जनपद पंचायत गौरेला और जनपद पंचायत गौरेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा 15वें वित्त आयोग में हुए वित्तीय अनियमितता की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर की 15वें वित्त आयोग की अनियमित आहरण एवं भुगतान में संबंधितों द्वारा अपना डी.एस.सी. का उपयोग किया गया है। डी.एस.सी. के माध्यम से किए गए अनियमित आहरण एवं भुगतान के संबंध में जनपद पंचायत गौरला अंतर्गत श्री एच.एन.खोटेल तत्कालिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला, वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर एवं श्री संतोष कुमार यादव सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत गौरेला तथा जनपद पंचायत क्षेत्रांर्तगत कुल 8 ग्राम पंचायत-पूटा, टीकरखुर्द, आमगांव, गांगपुर, पण्डरीपानी, साल्हेघोरी, खोडरी एवं करगीखुर्द के सरपंच, सचिव एवं श्री दीपक जायसवाल कम्प्यूटर ऑपरेटर (कलेक्टर दर) जनपद पंचायत गौरेला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

कारण बताओ सूचना पत्र के क्रम में संबंधितों द्वारा अपना लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत जवाब में ग्राम पंचायत खोडरी के सरपंच, तत्कालिन सचिव तथा ग्राम पंचायत करगीखुर्द के सरपंच-सचिव द्वारा प्रस्तुत जवाब ग्राह्य योग्य पाया गया। तथा श्री दीपक जायसवाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर (कलेक्टर दर), जनपद पंचायत गौरेला द्वारा आज दिनांक तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। श्री दीपक जायसवाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर (कलेक्टर दर), जनपद पंचायत गौरेला को पद से पृथक कर उसके विरूद्ध प्राथमिक सूचना थाना गौरेला में दर्ज कराने की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला, सहायक लेखाधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला एवं संबंधित सरपंच-सचिव के द्वारा जानकारी दी गई है।

शेष संबंधितों द्वारा प्रस्तुत जवाब में साक्ष्य दस्तावेज नहीं होने से जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिस पर श्री एच.एन.खोटेल तत्कालिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला, वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर एवं श्री संतोष कुमार यादव सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत गौरेला के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही जनपद पंचायत गौरेला क्षेत्र के अंतर्गत 8 पंचायत सचिवों को वित्तीय अनियमितता के संबंध में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया हैं। इसके साथ ही सरपंच के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड को पत्र प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed