कर्मठ कांग्रेसी नेता बाला कश्यप को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया गया।

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

जीपिएम/गौरेला – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही के कद्दावर वरिष्ठ नेता बाला कश्यप को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि बाला कश्यप कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है इनको पार्टी समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें हमेशा खरे उतरे हैं।

सांसद प्रतिनिधि, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष गौरेला, जोन प्रभारी, जिला सचिव जैसे पद का निर्वहन कर चुके हैं।

बाला कश्यप जी की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ होने के कारण हमेशा शीर्ष नेतृत्व के चहेते रहे हैं।

जिला महामंत्री पद का दायित्व मिलने पर बाला कश्यप ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है और जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। उन्होंने डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद कोरबा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,पूर्व विधायक मरवाही डॉ के के ध्रुव एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती गजमति भानू का आभार व्यक्त किया है।

 

इनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है सभी कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed