जीपीएम पुलिस को मिली सफलता उठाईगिरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकल एवं उठाईगिरी की रकम जप्त

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

थाना मरवाही

अपराध क्रमाॅक-52/2026 धारा- 304, 331(3), 112 Bns

 

नाम आरोपी:- 1. अक्षय कुमार बसोर (बंसल) उर्फ अजय पिता मनोज कुमार बसोर (बंसल) उम्र 20 साल साकिन लालपुर थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी.

2. समीर बसोर (बंसल) पिता अशोक बसोर बंसल उम्र 20 साल साकिन लालपुर थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी.

3. अजय उर्फ छोटू बसोर (बंसल) पिता मनोज कुमार बसोर उम्र 24 साल साकिन लालपुर थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. छ.ग.

4. मुकद्दर बसोर (बंसल) पिता प्रेमलाल बसोर (बंसल) उम्र 32 साल साकिन लालपुर थाना

मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. छ.ग.

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लालचंद पावले पिता रमेश्वर पावले उम्र 75 साल निवासी मगुरदा सकड़ाटोला थाना मरवाही का थाना मरवाही में उपस्थित आकर एफआईआर दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 24.03.2026 को पैसा की आवश्यकता पड़ने पर अपने नाति मंगल सिंह के साथ मरवाही जिला सहकारी बैंक आया था दोपहर करीब 12.45 बजे बैंक से 20,000/रूपये निकाल कर अपने पास रखे कपड़ा के बजारू थैला में रखकर थैला को हाथ में पकड़कर काउंटर से बाहर निकल रहा था भीड रहने के कारण धीरे-धीरे चल रहा था उसी समय बैंक के हाल के पास भीड़ रहने से लोगों से सटकर निकल रहा था कि कुछ कदम बैंक के हाल में चल ही पाया था कि प्रार्थी के हाथ में रखे थैला का वजन हल्का लगा तो प्रार्थी हाथ में रखे थैला को खोलकर देखा तो थैला में रखे नगदी रकम 20,000/रूपये नही था थैला के निचली हिस्से के उपरी परत किसी नुकीली वस्तु से काटकर कोई अज्ञात व्यक्ति थैला में रखे नगदी रकम 20,000/रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी मरवाही द्वारा घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी के द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा,अनु. अधिकारी पुलिस श्री राजेश देवांगन के निर्देशन में थाना मरवाही एवं चौकी सिवनी की टीम बनाकर आरोपी पतासाजी करने का निर्देश दिया गया ।

 

दौरान विवेचना के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिले के एवं सरहदी जिला को पता तलाश हेतु बैंक में मिले सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को भेजा गया आरोपियों की पहचान होने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियों से उठाईगिरी के रकम तथा घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है।

 

आरोपीगण इसी तरह से थाना बिजुरी, मनेन्द्रगढ़ की क्षेत्र में संगठित होकर चोरी, मारपीट एवं जुआ जैसे अपराध में लिप्त रहे है आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 331(3) एवं 112 बी.एन.एस. का अपराध घटित करते हुये पाये जाने से धारा जोड़ी गई है। मामले के आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed