बेलगरी नाला में मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, 140 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ*

0

फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर

 

कोरबा कोरबा नगर के बेलगरी नाला में बालको वेदांता परियोजना अंतर्गत हेल्पएज इंडिया द्वारा मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 140 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और लगभग 100 लोगों का ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, एलएफटी एवं आरएफटी जैसी स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर में स्त्रीरोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, अस्थि रोग, दंत रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजीशियन सहित पाँच विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। जिन्होंने आमजनों को शिविर में बेहतर चिकित्सा लाभ प्रदान किया। साथ ही प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियनों द्वारा सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की।

इस शिविर में किशोरी-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मितानिन और आरोग्य समिति की महिलाओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हेल्पएज इंडिया बालको वेदांता परियोजना के तहत ऐसे मेगा हेल्थ कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से आयोजित कर रहा है। जिसका लाभ आमजनों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed