भीड़ और जुलूस पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त,शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर, हर गतिविधि पर निगरानी कोई चूक नहीं
भीड़ और जुलूस पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त,शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर, हर गतिविधि पर निगरानी कोई चूक नहीं
कटनी ।। चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर आयोजित होने वाले जवारे विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल की रणनीतिक ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं जवान अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख विसर्जन स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।
सुरक्षा के प्रमुख बिंदु :-संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती,जुलूस मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग,भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था,संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित एक्शन टीम तैयार ब्रीफिंग के दौरान सीएसपी नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान पुलिस की सक्रिय निगरानी रहेगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर सकें।