साधुराम स्कूल में जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर आज, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

0

साधुराम स्कूल में जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर आज, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
कटनी। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज शनिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय संकल्प से समाधान अभियान शिविर सह पुस्तक एवं गणवेश मेला आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। इस जिला स्तरीय शिविर में सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत 22 विभागों की 106 प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ मौके पर ही प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पूर्व में क्लस्टर एवं विकासखंड स्तर पर भी शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जहां बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय इस शिविर में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed