मिशन गांव चलो’ अभियान: कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने सेमरा मंडल में ली बूथ स्तरीय बैठकें, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

0

 

 

(मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता, गौरेला)

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने रविवार, 29 मार्च 2026 को ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत गौरेला ब्लॉक के सेमरा मंडल का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित बूथ स्तरीय बैठकों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सेमरा मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम करसायल के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में ग्राम पंचायत सेमरा भदौरा, नेवरी नवापारा, रानीझाप, बनझोरका, जोगीसार और उमरखोही के पंचायत प्रतिनिधि और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

बैठक के मुख्य बिंदु:

कमेटी का गठन: पंचायत एवं बूथ कमेटियों के जल्द और प्रभावी रूपरेखा तैयार करने एवं उनके गठन के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

 

पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार: कांग्रेस पार्टी की नीतियों, नियमों और विचारधारा को आम जनता के बीच अधिक से अधिक कैसे पहुंचाना है, इस पर विशेष रणनीति बनाई गई।

 

एकजुटता का आह्वान: जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाया जा सके।

 

बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed