कदाचार की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई बहोरीबंद थाना प्रभारी हटाए गए

0

कदाचार की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई बहोरीबंद थाना प्रभारी हटाए गएhttps://x.com/i/status/2038557040122237355
कटनी।। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही कदाचार की शिकायतों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शिकायतों के सत्यापन के बाद पाया गया कि थाना प्रभारी द्वारा अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण में कमी रही है, जिसके चलते स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
पुलिस के पृथक अनुभाग के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने पर कदाचार की शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से बहोरीबंद थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया है।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *