हनुमान प्राकट्य महोत्सव में निकलेंगी विशाल वाहन रैली

0

हनुमान प्राकट्य महोत्सव में निकलेंगी विशाल वाहन रैली
कटनी।। श्री श्री 1008 सिद्धपीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर के तत्वावधान में आयोजित हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत शहर में भव्य विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार रैली मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। रैली में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शामिल होंगे, जिनमें श्रद्धालु भगवा ध्वज एवं धार्मिक नारों के साथ भाग लेंगे।आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भजन संध्या, महाआरती एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *