अमलाई में हनुमान जन्मोत्सव कल: शाम 4 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सिद्ध बाबा धाम तक पहुंचेगी

0
शहडोल | हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार, को अमलाई नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आएगा। पवन चीनी मित्र मंडली के नेतृत्व में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
शोभायात्रा शाम 4 बजे शिव मंदिर बस स्टैंड अमलाई से शुरू होकर डोगरिया टोला स्थित सिद्ध बाबा धाम तक जाएगी। पूरे मार्ग को झंडे, बैनर और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु यात्रा का स्वागत करेंगे। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और धार्मिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
डोगरिया टोला स्थित सिद्ध बाबा धाम में भी विशेष आयोजन होंगे। यहां विराजमान 11 मुखी हनुमान जी की प्रतिमा को अद्वितीय माना जाता है। पहाड़ी पर स्थित इस धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ियों और सुगम मार्ग की व्यवस्था की गई है। प्राकृतिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
जन्मोत्सव के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन अमलाई को नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा।
आयोजन समिति के पवन कुमार चीनी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर अमलाई में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed