दिशा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया गया मुकेश दुबे अध्यक्ष के कर कमलों से

0

 

 

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/गौरेला – जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के स्वास्थ्य सेवा में एक कदम आगे अग्रसर होते हुए आज एक नया मुकाम हासिल किया है।

जिले में आंखों के लिए सर्व सुविधायुक्त दिशा आई हास्पिटल का उद्घाटन मुकेश दुबे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला द्वारा किया गया।

 

डॉ शालिनी वर्मा द्वारा यह आंखों का अस्पताल संचालित किया जाएगा अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी देते हुए डॉ वर्मा ने बताया कि

संपूर्ण नेत्र जाँच

आधुनिक मशीनों द्वारा पर्दे की जाँच

आँखों की रौशनी की जाँच एवं चश्में का नंबर

बच्चों की आँखों की जाँच एवं ईलाज

मोतियाबिंद और ग्लूकोमा की जाँच एवं ईलाज

आँखों में दर्द, सिर में दर्द, जलन, चुभन, गड़न और पानी आने का ईलाज

आँखों की बिमारियों जैसे-भेंगापन, मांस चढ़ना, आँख के बाल का अंदर जाना, नासूर सहित संपूर्ण बिमारियों का ईलाज किया जाएगा।

 

डॉ शालिनी वर्मा (एम बी बी एस,एम एस,नेत्र सर्जन)एम.एल.एन.एम.सी. प्रयागराज

पूर्व सीनियर रेजिडेंट-केजीएमयू, लखनऊ

पूर्व। चिकित्सा अधिकारी-आईजीएनटीयू, अमरकंटक हैं। जिसका लाभ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा।

 

उद्घाटन समारोह में मुकेश दुबे ने बताया कि हमारा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ग्रामीण एवं दूरस्थ जिला है, यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है दिशा आई हास्पिटल के खुलने से इसका लाभ सभी को मिलेगा और यह अस्पताल हमारे जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

वर्तमान में यह अस्पताल

पहली मंजिल, रमेश तोलाराम काम्प्लेक्स, एच.डी.एफ.सी. बैंक के पास, वेंकटनगर रोड गौरेला (जीपीएम) में संचालित हो रहा है।

 

आज उद्घाटन समारोह में ठाकुर रामप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह धीरज, श्रीमती ज्योति दुबे, नरेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय,शिव शर्मा, प्रथमेश नगायच, धीरेंद्र शुक्ला सहित अस्पताल प्रबंधन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!