मजदूर की शिकायत पर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कराया आपसी समझौता

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला -मजदूर की शिकायत पर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कराया आपसी समझौता मामला सारबहर सिंचाई नगर के लेवर ठेकेदार नरेंद्र सिंह सतनामी का है जिससे मुन्ना सिंह भैना पूर्व सरपंच अंजनी के द्वारा निर्माण कार्य कराया गया था जिसकी मजदूरी 70000हजार रुपए नहीं दे रहा था जिसकी शिकायत लेवर ठेकेदार नरेंद्र सिंह सतनामी के द्वारा थाना गौरेला में की गई थी जिस पर थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले को न्यायालय की सरण में भेजने की कारवाई कर दी गई थी।

जिसके बाद लेवर ठेकेदार नरेंद्र सिंह सतनामी का इसी बीच एक्सीडेंट हो गया जिसे सालों तक उसका इलाज चल रहा था ठीक होने पर लेवर अपनी मजदूरी का पैसा मांगने का दबाव बनाने लगे जिसे परेशान लेवर ठेकेदार के पास कोट जाने का पैसा नहीं होने के कराड उसने अपनी सारी परेशानी जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में बताई जिसके बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मुन्ना सिंह भैना पूर्व सरपंच अंजनी को बुला कर जानकारी ली जिसपे मुन्ना सिंह भैना ने बताया कि उसकी तबियत बहुत जादा खराब हो गई थी और आठ महीने से इलाज करा रहा हूं इसलिए पैसा नहीं दें पाया जिसके बाद इदरीश अंसारी ने आपसी समझौता कराते हुए मुन्ना सिंह भैना को 70000सत्तर हजार की जगह 45000पैतालीस हजार रुपए नरेंद सिंह को देने की बात कही और लिखित में आपसी समझौता कराते हुए तीन किस्तों में पैसा जमा करने की बात कही जिस पर नरेंद्र सिंह सतनामी ने आपत्ति जताते हुए पूरे पैसे दिलाने की बात कही जिसे इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने समझाते हुए कहा कि तुम दोनों मजदूर गरीब हो मुन्ना की तबियत भी ठीक नहीं है इसलिए मेरी बात मान कर एक दूसरे गरीब मजदूर का सहयोग करने वाले बनो जिसके बाद नरेंद्र सिंह सतनामी ने सहमति पत्र में दस्कत करते हुए समझौता कर लिया वहीं दूसरी शिकायत हेमन्त पुरी के खिलाफ रामाधार जायसवाल के खिलाफ एवं एक शासकीय कर्मचारी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है जिस पर इंटक अध्यक्ष ने नरेन्द्र सिंह को एक एक मामले पर कारवाई करने की बात कहते हुवे दो तीन दिन में फिर बुलाया इंटक अध्यक्ष के काम करने का तरीका लोगो को के बीच चर्चा का विषय बना है जिस तरह से आपस में ही बड़े से बड़े मामले को समझौता करा देतें काबिले तारीफ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed