दानिकुंडी में स्व. श्याम सुन्दर साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने परिजनों को दी सांत्वना
प्रशांत कुमार मिश्रा संवाददाता सिवनी मरवाही
दानिकुंडी/— ग्राम दानिकुंडी निवासी स्वर्गीय श्री श्याम सुन्दर साहू के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान श्री श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री), कामता गुप्ता बाबा एवं संदीप गुप्ता ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. साहू के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।