गौरेला में मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन अतिथियों ने दिये भवन निर्माण राशि वर्ष पुरानी भवन निर्माण की मांग पूर्ण गौरेला में बनेगा गणेश मूर्ति साहू समाज भवन
- मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – गौरेला के मरही माता मंदिर से मां कर्मा जयंती की शोभा यात्रा, सम्पूर्ण गौरेला नगर में भ्रमण करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंची । भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती समारोह मुख्य अतिथि मान. श्री तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार, प्रमुख अतिथि मान. श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक विधान सभा क्षेत्र मरवाही, एवम कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, एवं श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, सांसद, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कोरबा के प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा, अध्यक्षता मान. डॉ तिलक राम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, साहू संघ सदस्य MIC बिलासपुर एवं श्री लाल जी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्री अरुण चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर, श्रीमती रोशनी तापस शर्मा, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला, श्री बृज लाल सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा) श्री राकेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष भाजपा, श्री रमेश साहू, जिला अध्यक्ष नर्मदाखंड साहू समाज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू हुआ ओर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री रमेश साहू के स्वागत भाषण एवं मांगपत्र वाचन से हुई।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, फैंसी ड्रेस, वंशवृक्ष सजाओ, सेल्फी प्वाइंट प्रतियोगिता, एकल नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के दौरान मान. मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू के द्वारा पेण्ड्रा में बन रहे जिला स्तरीय सामाजिक भवन के लिए ₹20 लाख, श्री अटल श्रीवास्तव के द्वारा ₹10 लाख एवं श्री प्रणव कुमार मरपच्ची के द्वारा उनके विधानसभा अंतर्गत स्थित ग्राम गोरखपुर के लिए गणेश मूर्ति साहू समाज की भूमि पर भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख रुपये की तथा ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा जी के द्वारा पूर्व में माननीय सांसद के द्वारा की गई घोषणा की राशी को इस वर्ष जारी करने की घोषणा की जिसका साहू समाज ने जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया। उक्त कार्क्रम में साहू समाज गौरेला के पूर्व पदाधिकारीयो का सम्मान, जिन्होनें समाज को संगठित करने और समाज की कुरूतियों को समाप्त करने में कार्य किया एसे स्मानित पूर्व और वरिष्ठों को सम्मान पत्र दिया गया। जिसमे इनके नाम सम्मिलित थे, पूर्व अध्यक्ष स्व. राजकुमार गुप्ता – पूर्व अध्यक्ष, स्व. नंद किशोर साहू – पूर्व अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार साहू पूर्व अध्यक्ष, श्री बिसाह लाल साहू – पूर्व कोषाध्यक्ष, श्री कपूर चंद साहू – पूर्व कोषाध्यक्ष, श्री मदन लाल गुप्ता – पूर्व अध्यक्ष, श्री शंकर लाल साहू – पूर्व अध्यक्ष , श्री राकेश कुमार साहू (रामू) – , पूर्व सह सचिव, स्व. कृपा शंकर साहू (मुन्ना) – पूर्व अध्यक्ष, श्री कमल कुमार साहू – पूर्व अध्यक्ष , श्री महेश कुमार साहू – पूर्व उपाध्यक्ष, श्री शरद साहू – पूर्व उपाध्यक्ष , श्री राहुल साहू – पूर्व सचिव को मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू एवं समस्त अतिथियों ने स्वहस्ताक्षरित सम्मान पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

साथ ही समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस में कु प्रकृति गुप्ता गौरेला, पहला स्थान द्वितीय स्थान अथर्व साहू पेंड्रा.तीसरा स्थान समर्थ साहू, पेंड्रा वंश वृक्ष प्रतियोगिता में रेनू विवान साहू गौरेला प्रथम स्थान वैष्णवी साहू अमेरा टिकरा द्वितीय स्थान और आद्या साहू गौरेला तृतीय स्थान एवं सेल्फी पॉइंट निर्माण में कु. प्रकृति गुप्ता गौरेला एक मात्र प्रतिभागी होने से स्वमेव प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को इनाम मिला एवं समाज के उन बच्चो को जो राज्यस्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय/और जिला स्तरीय खेलकूद में एवं जिले में जो बच्चे 80% अंक प्राप्त किये है उन्हें सम्मानीय अतिथियों के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्त्री पत्र का वितरण किया।
मंच संचालन का कार्य श्रीमती दुर्गा साहू गुप्ता के द्वारा एवं अंत मे आभार प्रदर्शन अनुपम गुप्ता के द्वारा किया किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गौरेला से वरिष्ठ श्री अशोक साहू संरक्षक एवं श्रीमती भारती साहू जिला उपाध्यक्ष नर्मदाखंड साहू समाज जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कपूर चंद साहू, शंकर लाल साहू, बिसाह लाल साहू, महेश साहू, हजारी लाल साहू, काशी साहू, प्रेमचंद साहू, शत्तु साहू, मत्तू साहू, अनुपम गुप्ता अध्यक्ष तहसील गौरेला, श्रीमती नीता साहू अध्यक्ष महिला वर्ग, मिथलेश साहू, छबीलाल साहू, मुकेश साहू उपाध्यक्ष, पियूष साहू सचिव, हिमांशु साहू सह सचिव, सुमन साहू, सागर साहू, पेण्ड्रा से आनंद साहू अध्यक्ष तहसील पेण्ड्रा, श्रीमती शारदा साहू अध्यक्ष महिला वर्ग, सुमित साहू, विजय साहू, केशव साहू, निर्मल साहू, सुनील साहू, कोटमी से कृष्ण कुमार साहू अध्यक्ष तहसील कोटमी, श्री राजकुमार साहू संरक्षक कोटमी श्री दुर्गेश साहू सचिव तहसील कोटमी, श्री गणेश साहू उपाध्यक्ष तहसील कोटमी, श्री राम कुमार साहू कोषाध्यक्ष तहसील कोटमी, श्री अशोक कुमार साहू कोटमी मरवाही से दिलीप साहू अध्यक्ष तहसील मरवाही, सिंपी साहू अध्यक्ष महिला वर्ग श्री ओम प्रकाश साहू मरवाही, श्री सुकेलाल साहू, दानिकुंडी श्री मनमोहन साहू, दानिकुंडी श्री कल्लू साहू, दानिकुंडी श्री विनोद साहू, सेमदर्री श्री सचिन साहू, सेमदर्री श्री विश्वनाथ साहू, अमरटिकरा श्री देवनारायण साहू, दानिकुंडी श्री तीर्थ साहू, श्री लीलाधर साहू के साथ अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे