मरवाही ब्लॉक में “बूथ चलो अभियान” के तहत बूथ कमेटी का गठन, संगठनात्मक चर्चा संपन्न

0

ठाकुर घनश्याम सिंह सह संपादक हाल ए हलचल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ मरवाही।

ब्लॉक मरवाही में कांग्रेस पार्टी द्वारा “बूथ चलो अभियान” के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चर्चेड़ी, जनपद पंचायत मरवाही में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, मनोज गुप्ता, बुंदकुंवर मास्को, दया वाकरे एवं नारायण श्रीवास सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मरांबी की उपस्थिति में बूथ कमेटी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed