मजदूरों के हक में हर स्तर पर सहयोग करेगा इंटक: इदरीस अंसारी
गौरेला पेंड्रा मरवाही
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
इंटक संगठन का धुंआधार दौरा मजदूरों से सीधे संपर्क कर जुटा रहे हैं जानकारी इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिले के सभी संस्थान दुकान में जाकर मजदूरों से उनकी मजदूरी सुरक्षा बीमा जैसी जानकारी जुटाने में लगे हैं जिसे आने वाले समय में मजदूरों को उनके हक आधिकार दिलाने में मदत मिल सकें साथ ही मजदूरों की मजदूरी जिन संस्थानों कंपनियों के द्वारा कम दी जा रही है।
उनके खिलाफ श्रम कानून के तहत कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी इसी कड़ी में आज इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ नर्मदा एजैंसी गर्ग महिंद्रा टैक्टर एजेंसी सेमरा विदया सागर ट्रेडर्स सेमरा निर्माण कार्य चल रहे कुररी पारा के मजदूरों से मिलकर उनकी मजदूरी सुरक्षा भविष्यनिधी जैसी सभी जानकारी लेते हुए संगठन के द्वारा जारी फार्म को भरा गया जिसकी जानकारी इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी देते हुए बताया कि गर्ग महिंद्रा टैक्टर एजेंसी सेमरा में मजदूरों की मजदूरी की शिकायत मिली है जिसके लिए गर्ग महिंद्रा टैक्टर एजेंसी को जानकारी देकर उनसे जवाब मांगा जायेगा साथ ही श्रम विभाग के अधिकारी को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी और गर्ग महिंद्रा टैक्टर एजेंसी के खिलाफ लेवर एक्ट के तहत कारवाई कराई जाएगी इसी तरह सेमरा में कार एजेंसी में मजदूरों से जानकारी लेने के लिए मैनेजर गुप्ता ने बताया कि मैडम नहीं है ना c e o सर है इसलिए जो भी जानकारी लेनी है उनके रहने पर लें जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने फोन पर बात कर कल मजदूरों से मिलने की बात कही इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मीडिया को बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शोषण मजदूरों का जिला जी पी एम में होता है उसी को रोकने के लिए मजदूरों से मिलकर उनकी मजदूरी सुरक्षा भविष्यनिधी जैसी सभी जानकारी जुटाई जा रही है।
और आने वाले समय में सभी को एक बराबर शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी दिलाई जाएगी जिसके लिए मजदूरों से मिलने के बाद सभी ठेकेदार लेवर ठेकेदार संस्थान उद्योग मिल फैक्ट्री सभी के साथ मिलकर बात की जायेगी और मजदूरों का पूरा हक आधिकार देने की बात की जायेगी उसके बाद अगर कहीं से किसी मजदूर की शिकायत आती है तो फिर उस के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी