मजदूरों के बीमा, सुरक्षा को लेकर जांच करने टिम्बर मील पंहुचे इदरीस अंसारी
इंटक परिवार अपने जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के साथ इतनी धूप में भी कंधे से कंधा मिलाकर दौरे पर दौरा करते हुए मजदूरों की जानकारी जुटाने में लगे हैं इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी आज के दौरे पर सभी आरा मिल पर पहुंचे और मजदूरों की मजदूरी सुरक्षा बीमा जैसी जानकारी ली जगदीश प्रसाद शर्मा दिनेश गोयल गौरव शर्मा मुकेश स्वामी हक इन सभी आरा मिल में मजदूरों से मिलकर उनकी मजदूरी सुरक्षा बीमा जैसी जानकारी जुटाने के बाद मजदूरों का हस्ताक्षर कराया गया इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि इतनी तेज धूप में जहां आदमी घर से बाहर नहीं निकल रहा है वहीं इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे हुए हैं तारीफ की बात तो ये है कि उनके साथ इंटक परिवार के लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर दौरे पर चल रहे हैं जो इस बात को दर्शाता है कि इंटक के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से लोगो का कैसा जुड़ाव है वरना इतनी तेज धूप में किसी नेता के साथ लोग नहीं जाते हैं वहीं इंटक अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि हम अपने लक्ष्य के गरीब पहुंच रहे हैं और बहुत जल्द जिले के आखिरी मजदूरों तक पहुंच जाएंगे उसके बाद एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस की तैयारी में सभी इंटक परिवार को लगना है