सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में शामिल जिले के बच्चों ने बढ़ाया जिले का मान

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित किए जिसमें जिले के पाँच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और जिले का नाम रौशन किया है।

जीपीएम जिले के माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में से पाँच ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जिनमें से प्रथम स्थान पर अनुज अग्रवाल 98 प्रतिशत अंक, दूसरे स्थान पर अनंत गोयल 97.2 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर आयुषी जालान 96.6 प्रतिशत अंक, चौथे स्थान पर अंशिका अग्रवाल 95 प्रतिशत, मोहम्मद कामरान 95.8 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर शुप्रियांशी शर्मा 93 प्रतिशत और छठवें स्थान पर निखिल जोशी 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप सिक्स के रैंक पर रहे हैं।

इन सभी टॉपर्स को जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed