पेंड्रा सर्व ब्राह्मण परिषद के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना एवं आरती हवन किया गया।।
प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही
पेंड्रा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न
पेंड्रा। सर्व ब्राह्मण परिषद पेंड्रा के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन कराया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी से समाज में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए समाज में एकता और संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं समाज के वरिष्ठजनों की विशेष उपस्थिति रही