उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन इंटक जिला अध्यक्ष के हस्तक्षेप से तत्काल मिला समाधान

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

सियाराम गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने फोन के माध्यम से इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से शिकायत की। शिकायत मिलते ही इदरीस अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत से संपर्क किया और उपभोक्ताओं को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।

इदरीस अंसारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिला तो वे स्वयं उपभोक्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। इस सख्त रुख को देखते हुए फूड इंस्पेक्टर राहुल राजपूत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिलवाया।

समस्या के समाधान के बाद इंटक जिला अध्यक्ष ने एजेंसी को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि भविष्य में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोबारा इस प्रकार की शिकायत सामने आई तो एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की जाएगी।

इंटक अध्यक्ष के इस त्वरित हस्तक्षेप से उपभोक्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले उन्हें कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा था, जिससे वे काफी परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *