बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता हुआ ज्योतिपुर चौराहा में बिजली खंभा।
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – नगरपालिका परिषद गौरेला अंतर्गत ज्योतिपुर चौराहा में चोला मंडलम आफिस के सामने एक बिजली का खंभा जो कि खंभा स्टे के सहारे लगा हुआ था, धीरे-धीरे उस खंभे का स्टे सपोर्ट अलग हो गया है।
इसकी शिकायत यहां के रहवासियों ने लाइनमैन को मौखिक रूप से बहुत बार कहा है लेकिन आज तक इस झुके हुए खंभे और उससे अलग हुए स्टे सपोर्ट को बदला नहीं गया।
मिला तो केवल आश्वासन, खंभे के झुक जाने के कारण बिजली के तार नीचे लटक रहें जो कि एक सामान्य आदमी के हाथ ऊपर करने से पकड़ में आ सकता है।
आज ही इस झूलते तारों के चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आते आते बची, बिजली विभाग की यह अनदेखी एक बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे रही है।
ज्योतिपुर चौराहा निवासी इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रोशित हैं उनका कहना है कि विभाग इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करता तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।