श्रमदान से बनेगा पण्डो भवन, दमाऊकुंडा में हुआ भूमिपूजन*

0

फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर

कोरबा/ तुमान

समस्त पण्डो समाज द्वारा श्रमदान से ग्राम पंचायत मानिकपुर के दमाऊकुंडा में पण्डो भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को समाज के लोगों ने पूरे विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

मुख्य बिंदु: स्थान: ग्राम पंचायत मानिकपुर, मोहल्ला दमाऊकुंडा, पण्डो पारानिर्णय कोरबा जिले भर के पण्डो समाज ने श्रमदान से पण्डो भवन बनाने का संकल्प लियाभविष्य की योजना: पण्डो समाज की हर सामाजिक बैठक अब दमाऊकुंडा में रखी जाएगी

 

उपस्थित पदाधिकारी

भूमिपूजन के मौके पर समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें कार्यवाहक अध्यक्ष इतवार सिंह, सदस्य रामप्रसाद पण्डो, जिला अध्यक्ष संतोषी पण्डो, राजकुमार पण्डो, मनमोहन पण्डो, छत्रपाल पण्डो, टम्पाल पण्डो, शगुन पण्डो, दशरथ पण्डो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

 

समाज के लोगों ने कहा कि श्रमदान से बनने वाला यह भवन सामाजिक एकता का प्रतीक होगा और यहां समाज के कार्यक्रम, बैठक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *