जिले के सभी संकुल केंद्रो में आपूर्ति कर दी गई है गणवेश
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 अप्रैल 2026/जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ रायपुर द्वारा जिले के सभी संकुल केंद्रो में गणवेश की आपूर्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में मरवाही विकासखण्ड में 13 हजार 303, गौरेला विकासखण्ड में 10 हजार 798 और पेण्ड्रा विकासखण्ड में 8 हजार 547 छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण किया जाएगा। गणवेश वितरण का कार्य संकुल समन्वयक सुनिश्चित करेंगे।