एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण जारी समय पर कार्य पूंर्ण नहीं होने पर मान्यता निरस्त करने होगी कार्रवाई

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 अप्रैल 2026/स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में फोटो, उंगलियो के निशान और आंखों की पुतली को अपडेट, जिसे एमबीयू (मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) कहा जाता है, के लिए चिन्हित स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एवं निजी स्कूलों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में उन स्कूलों का सहयोग अनिवार्य है। एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया है। इन स्कूलों में नवचेतना केरला अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोटमी, कंजन बाई चौकसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा एवं रंजित शिशु मंदिर मरवाही शामिल हैं। इन स्कूलों द्वारा सहयोग नहीं करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed