29 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 80 वीं जयंती पर जीपीएम गौरव दिवस मनाया जाएगा अमित जोगी होंगे शामिल।

0

29 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 80 वीं जयंती पर जीपीएम गौरव दिवस मनाया जाएगा अमित जोगी होंगे शामिल।

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी का 80 वां जन्मदिन है।

जिसे जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के लोगों ने “जीपीएम गौरव दिवस” का नाम देकर मनाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सभी जन जोगी समाधी स्थल पावर हाउस के सामने गौरेला में एकत्रित हो कर शाम 4 बजे पुण्य स्मरण करेंगे।

इस कार्यक्रम में शामिल होने जोगी जी के पुत्र अमित जोगी पूर्व विधायक मरवाही आ रहे हैं।

उनके आगमन का प्रोटोकॉल जारी किया गया है।

वे दिनांक 29 अप्रैल को गौरेला पेंड्रा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *