भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत INTACH GPM Chapter ने गुरूदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर श्रमदान कर मूर्ति में माल्यार्पण किया।
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
विश्वविख्यात साहित्यकार, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं महान शिक्षाविद गुरुदेव रविंदनाथ टैगोर जी के जन्म दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत INTACH GPM Chapter द्वारा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चैप्टर के सदस्यों द्वारा गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । साथ ही स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जीपीएम चैप्टर के कन्वीनर श्री शाहिद जमा खान जी एवं को – कन्वीनर श्री नवीन जेम्स जी ने गुरुदेव टैगोर के विचारों एवं उनके समाज, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वीरू यादव, गायत्री भोसले, स्वाति तिवारी, नेहा बिसेन, शुक्ला मैडम, अफरोज सर, हेमंत तिवारी, सोनकर सर अरविन्द एक्का , इरफान अहमद, इमरान सिद्दीकी सहित INTACH GPM Chapter के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।