जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के संबंध में पेट्रोल पंप संचालको की बैठक आयोजित

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 मई 2026/ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के संबंध में पेट्रोल पंप संचालको की बैठक आयोजित की गई। जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालको की बैठक लेकर आवश्यक सेवाओं वाले सभी प्रकार के एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, फायर ब्रिगेड और शासकीय वाहनो को निर्वाध रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी डीजल-पेट्रोल पंपों में आवश्यक निगरानी हेतु दैनिक विक्रय रिकॉर्ड एवं अन्य गतिविधि की जानकारी के लिए सभी ऑयल कंपनियों को तत्काल सीसीटीवी का एक्सेस उपलब्ध कराए कहा गया। रिफ्यूलर टैंकर से आपूर्ति पूर्णतः बंद रखेंगे। यह निर्देश पेट्रोल पंप संचालको को दिये गए ताकि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनी रहें।

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि किसी भ्रम अथवा अपवाह से घबराएं नहीं और ज्यादा मात्रा में पेट्रोल-डीजल की खरीदी अथवा इसका संग्रहण नहीं करें, केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल वाहनों में रखें। पेट्रोल-डीजल का ज्यादा मात्रा का स्टॉक कर अधिक रेट में नहीं बेचें, यदि कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाऍंगे तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। ऑयल कम्पनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा सतत रूप से जिले के पेट्रोल-डीजल पम्पों में आकस्मिक निरीक्षण एवं निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *