NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर जताया आक्रोश

0

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर जताया आक्रोश
कटनी। देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, परीक्षा प्रणाली की खामियों एवं लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम, आर्थिक कठिनाइयों एवं संघर्षों के बीच अपने भविष्य के सपने संजोकर NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और विश्वास पर सीधा प्रहार हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करने एवं छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को भी तोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने एक स्वर में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रियदर्शन गौर, रजनी वर्मा, राकेश जैन कक्का, जालेम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा, सुरजीत सिंह, नारायण निषाद, माया चौधरी, हेमा शर्मा, मंगल सिंह, जहांरा बेगम, हाजी गुलाम जाफर, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, अजय खटीक, गोलू राजेंद्र चौधरी, मुकेश बर्मन, ललित सोनी, कमल पांडे, ब्रजेश मौर्य, पवन बर्मन, सलाहुद्दीन, रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा एवं चिंतामन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed