सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर निगम सख्त स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई वार्ड दरोगाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश

0

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर निगम सख्त
स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई वार्ड दरोगाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश
कटनी।। नगर निगम की समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। बैठक के दौरान नगर के नाले-नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं चूहों के कारण नालियों में हो रहे मिट्टी भराव की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। समस्याओं के निराकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं किए जाने पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित वार्ड क्रमांक 1, 5, 16, 27, 29, 34, 37 एवं 44 के वार्ड दरोगाओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान एमएसडब्ल्यू प्रबंधन को कचरा संग्रहण वाहनों का समय निर्धारित कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों को सार्वजनिक सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने की स्थिति में भुगतान कटौती के साथ अनुबंध निरस्त करने जैसी कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।
नगर निगम की इस सख्ती को शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed