भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं, राष्ट्रसेवा का माध्यम -अशोक विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर
भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं, राष्ट्रसेवा का माध्यम -अशोक विश्वकर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कटनी।। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल के कटनी आगमन पर भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल का आत्मीय स्वागत किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष भी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कटनी जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं सक्रियता दिखाई दे रही है, जो संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में राकेश यादव, देवेंद्र सोनी, प्रदीप साहू, प्रशांत मालवी, सुनील विश्वकर्मा, अमित साहू, राहुल सराफ, मुन्नालाल यादव, देवराज विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, रामचंद चौधरी, गोरखनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed