ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस कमेटी गठन, संगठन मजबूती के साथ जनहित मुद्दों पर फोकस

0

ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस कमेटी गठन, संगठन मजबूती के साथ जनहित मुद्दों पर फोकस
कटनी। ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वार्डवासियों ने भाग लेते हुए संगठन विस्तार, जनसंपर्क और क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सकेगी।
विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों से वार्ड के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा जी, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे जी, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन (कक्का), राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, शिप्पू भाईजान, दानिश अहमद, अजरा शाहीन, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, अहमद कुरैशी, मुन्ना कुशवाहा, रमेश मिश्रा, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा जनता के हितों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed