राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं मसूरहा वार्ड में नए अध्यक्ष मनोनीत, संगठन विस्तार पर जोर

0

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन
डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं मसूरहा वार्ड में नए अध्यक्ष मनोनीत, संगठन विस्तार पर जोर
कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं वार्डवासियों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी तथा सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर देश को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार और विकास की सोच आज भी युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शुभम सोनखरे को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मसूरहा वार्ड में आयोजित बैठक में विनोद सोनी को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। ईश्वरीपुरा वार्ड में भी वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन कर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के माध्यम से पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की पहचान और शक्ति है। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, करण सिंह चौहान, जालिम यादव, अंशु मिश्रा, मंगल सिंह, मुकेश परोहा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, आनंद पटेल, आफताब अहमद, चोखे भाईजान, रंजीत सिंह,मोसुफ़ अहमद बिट्टू, सौम्या राधेलिया, मीनाक्षी वाल्वी, रश्मि अग्रवाल, माया चौधरी, विनीत जायसवाल, राहुल होतवानी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अहमद कुरैशी,रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, अभय खरे, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, नरेंद्र राय, हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाईजान, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, वार्ड अध्यक्ष शुभम सोनखरे, विनोद सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा हर्षित मिश्रा, इकलाख अहमद, दिलदार खान, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed